हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस नेता संजय सैनी ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए औरंगाबाद से यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की तथा आगामी चुनाव में सहयोग की अपील की।

संजय सैनी ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क, जल निकासी और मूलभूत समस्याओं को लेकर जनता के बीच लगातार संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को गति देना होना चाहिए। यात्रा के दौरान समर्थकों ने संजय सैनी का स्वागत किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। संजय सैनी ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी चुनाव में सहयोग और आशीर्वाद देने की अपील की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed