हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – हापुड़ की चर्चित बेबाक कवयित्री और एडवोकेट तान्या जैन अब वैवाहिक बंधन में बंध गई हैं। तान्या जैन ने जयपुर निवासी अभिषेक अग्रवाल के साथ सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की। विवाह समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके शुभचिंतकों, मित्रों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है। तान्या जैन अपनी बेबाक कविताओं, स्पष्ट विचारों और सामाजिक मुद्दों पर मुखर अभिव्यक्ति के लिए जानी जाती हैं। कविता और लेखन के साथ-साथ उन्होंने कानून के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी बेबाक शैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व को लेकर सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब सराहना मिलती रही है। जयपुर के अभिषेक अग्रवाल के साथ विवाह के बाद तान्या को सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। परिचितों और शुभचिंतकों ने नवविवाहित जोड़े को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवाह समारोह की सामने आई तस्वीरों में तान्या जैन दुल्हन के पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि अभिषेक अग्रवाल भी विवाह समारोह में आकर्षक अंदाज में दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी को लेकर भी शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। Post Views: 10