हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – दीपावली के पावन पर्व पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए त्योहार को सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने आमजन से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें तथा चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन कर कभी भी वाहन न चलाएं। शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करके वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जिंदगी के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि दीपावली का पर्व खुशियों, उमंग और उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन सुरक्षा को कभी नजरअंदाज न करें। आपकी सावधानी ही आपके परिवार की खुशियों की असली रोशनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed