हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – दिनांक 02.11.2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत रोशनाबाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 474/26, धारा 67 IT Act, 351(2) BNS एवं धारा 3(1)(द) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत वंशपाल आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए दिनांक 09.11.2026 को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत मे लिया। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. दीपांशु पाल पुत्र राजीव पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष 2. वंशपाल पुत्र प्रवीन पाल, निवासी ग्राम रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष *पुलिस टीम* 1. उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान 2. हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी 3. कांस्टेबल मनीष Post Views: 3 Post navigation सोमवती अमावस्या मेला क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 14 जोन एवं 44 सेक्टरों में विभाजित कर किया गया विशेष सुरक्षा प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियों, जल पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दल एवं सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस बल को दिए गए विशेष निर्देश