हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – रोशनाबाद में जातिसूचक टिप्पणी को लेकर सामने आए प्रकरण के बीच कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने मीडिया से बातचीत में एक बड़ा बयान दिया है। मनोज धनगर इस मामले पर खुलकर बोलते नजर आए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी समाज की बहन-बेटियां सबके लिए बराबर है सभी की बहन-बेटियों का सम्मान होना चाहिए. इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए जो यह घटना हुई है जिन लोगों ने यह घटना करित की है उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस प्रकार की कोई जगह नहीं है इसमें किसी की कोई गलती नहीं है यह व्यक्तिगत गलती है। किसी भी विशेष समाज से जोड़कर इसको नहीं देखा जाना चाहिए हम सभी की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में इस प्रकार की रील बाजी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणी या रील बनाने से बचना चाहिए, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों अथवा समाज में आपसी वैमनस्य की स्थिति पैदा हो। मनोज धनगर ने कहा कि सभी की बहन-बेटियां सम्मान के योग्य हैं। किसी भी जाति, धर्म या समाज की महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। युवाओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए और ऐसी रील या वीडियो बनाने से परहेज करना चाहिए, जिनसे समाज में गलत संदेश जाए। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की गलती को पूरे समाज से जोड़कर देखना भी उचित नहीं है। यदि किसी व्यक्ति से कोई गलती हुई है तो उसकी जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की होनी चाहिए। व्यक्तिगत गलती के कारण किसी पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करना सामाजिक सौहार्द के लिए ठीक नहीं है। Post Views: 10 Post navigation शिवालिक नगर चिन्मय चौक में भीषण सड़क हादसा, राहगीरों के अनुसार पेड़ से टकराया ऑटो जांच में जुटी पुलिस अधिवक्ताओं के चेंबर से AC के कॉपर पाइप व वायर चोरी करने वाले 02 आरोपी दबोचे, सिडकुल पुलिस ने चोरी के तांबे के 09 टुकड़े/गुच्छे किए बरामद, डीबीए सचिव एडवोकेट विपिन चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर कार्रवाई