हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 06.11.2026 को विपिन चंद्र द्विवेदी, एडवोकेट एवं सचिव जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा अधिवक्ताओं के चेंबरों में लगे AC के कॉपर पाइप एवं वायर चोरी किए जा रहे हैं। https://janta24x7.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261113-WA0350.mp4 तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 477/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु थाना अध्यक्ष द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.11.2026 को उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान आनेकी पुल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के 09 टूटे-फूटे टुकड़े/गुच्छे (गलाया हुआ तांबा) बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम व पता आरोपित* 1. प्रवेश पुत्र पाल सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार 2. निरदेश पुत्र बाबूराम, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार *बरामदगी* • चोरी के 09 टूटे-फूटे टुकड़े/गुच्छे (गलाया हुआ तांबा)। *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 देवेन्द्र चौहान 2. का0 हरि सिंह 3. का0 नरेन्द्र चौहान Post Views: 22 Post navigation रोशनाबाद जातिसूचक टिप्पणी प्रकरण पर कांग्रेस नेता मनोज धनगर का बड़ा बयान, बोले– समाज में नहीं होनी चाहिए इस प्रकार की घटना, सभी की बहन बेटियों का हो सम्मान बहादराबाद छठ घाट पर सजेगा आस्था और श्रद्धा का भव्य दरबार, पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति आयोजित करेगी छठ पूजन महोत्सव हरिद्वार