हर्ष सैनी (हरिद्वार) – अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4085 पेज की व्हाट्सएप चैट का हवाला देते हुए अंकित की माता-पिता और उसके बॉयफ्रेंड पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये है। इस दौरान उन्होंने मामले से जुड़े कई सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विनोद आर्य ने कहा कि इस मामले में कोई VIP नहीं है। उन्होंने अंकिता के माता-पिता को लेकर भी विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। उनके इस बयान के बाद मामले को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। https://janta24x7.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA02692.mp4 विनोद आर्य ने सवाल उठाया कि जब इस मामले में तीन आरोपी जेल में बंद हैं, तो इसके बावजूद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन क्यों किए जा रहे हैं। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में व्हाट्सएप चैट का हवाला देते हुए 4085 पेज की चैट सामने रखी। हरिद्वार प्रेस क्लब में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अंकिता भंडारी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। विनोद आर्य के बयानों और उनके द्वारा प्रस्तुत चैट की प्रामाणिकता एवं संदर्भ को लेकर आगे क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। नोट: प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोप और दिए गए बयान विनोद आर्य के अपने दावे हैं। Post Views: 8 Post navigation बहादराबाद छठ घाट पर सजेगा आस्था और श्रद्धा का भव्य दरबार, पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति आयोजित करेगी छठ पूजन महोत्सव हरिद्वार बहादराबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली , अवैध असलहा सप्लाई करने आ रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और 315 बोर का तमंचा बरामद