हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति की और से बहादराबाद स्थित छठ घाट पर भव्य छठ पूजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। समिति के अध्यक्ष रूपलाल यादव ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह बना हुआ है और सभी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने में जुटे हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक झाकियां भी देखने को मिलेंगी।

समिति के अध्यक्ष रूपलाल यादव ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह बना हुआ है और सभी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने में जुटे हैं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक झाकियां भी देखने को मिलेंगी।

पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति का उद्देश्य छठ महापर्व की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना है। बहादराबाद छठ घाट पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में श्रद्धालुओं की सहभागिता से भक्तिमय वातावरण बनने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed