हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज होने लगी हैं। हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा सीट पर भी संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष रूपलाल यादव का नाम राजनीतिक गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, रूपलाल यादव वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनकी ओर से चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनकी संभावित दावेदारी ने रानीपुर विधानसभा के राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल समाज के मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए रूपलाल यादव की संभावित चुनावी एंट्री को महत्वपूर्ण चर्चा के रूप में देखा जा रहा है। पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष होने के नाते क्षेत्र में उनकी सामाजिक भूमिका और संभावित राजनीतिक कदम को लेकर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि रूपलाल यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरते हैं तो इसका असर किन राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों पर पड़ सकता है? क्या उनकी दावेदारी किसी प्रत्याशी के समीकरण प्रभावित करेगी या रानीपुर में एक नया चुनावी विकल्प सामने आएगा? फिलहाल रूपलाल यादव की संभावित उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले रानीपुर की सियासत में आने वाले दिनों में और भी नए नाम और नए समीकरण सामने आ सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed