सिडकुल पुलिस का वाहन चोर गैंग पर प्रहार, 9 दोपहिया बरामद हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की 9 दोपहिया गाड़ियां और बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर रानीपुर, सिडकुल और बहादराबाद क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। 14 सितंबर को किरवी चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेज रफ्तार बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन टायर फिसलने से गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच में बरामद बाइक चोरी की निकली, जिसके बाद पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपी की निशानदेही पर बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री की झाड़ियों से 8 और मोटरसाइकिलें और एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर सिटी क्षेत्र में वाहन चोरी करता था और बंद फैक्ट्री को चोरी की गाड़ियां छिपाने के लिए इस्तेमाल करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लक्सर कोतवाली और देहरादून के डोईवाला थाने में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि वह गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध रह चुका है। Post Views: 11 Post navigation कवि सचिन राणा हीरो द्वारा रचित धार्मिक पुस्तक ” श्री सत्यनारायण व्रत कथा माहत्म्य के काव्य रुपांतरण” का हुआ भव्य विमोचन हरिद्वार पुलिस ने गौमाता के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को धर दबोचा,