हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।

आपको बता दे 14.09.2026 को कोतवाली रानीपुर के सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति को गौमाता के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 320/2026 धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश की गयी, एवं दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को ही घटना में शामिल आरोपी निवासी अत्मलपुर बौगला थाना बाहदराबाद जनपद हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम –
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी
2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
3- कानि0 गम्भीर तोमर,
4- कानि0 करम सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed