हर्ष सैनी (हरिद्वार) – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रशासनिक महकमे से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। जनपद के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी (CDO) दीपक सैनी ने आज आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने जनपद के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए विकास कार्यों को नई गति देने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी ने अपनी कार्यशैली को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए जनपद के विकास के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उनका उद्देश्य विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उनके पदभार ग्रहण करने से जनपद में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। अब प्रशासनिक स्तर पर विकास योजनाओं की प्रगति, बेहतर समन्वय और जनहित से जुड़े कार्यों को किस प्रकार गति मिलती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। Post Views: 8 Post navigation उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक झटके में बदले कई IAS और PCS अधिकारी , चुनाव से पहले शासन का बड़ा कदम