हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – मुख्य सचिव आनन्द वर्धन ने अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर में बैठकर मेला क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों के सुदृढ़ीकरण, सड़क , पार्किंग स्थलों के विकास, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं आवासीय व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार, मेलाधिकारी कुम्भ, एवं लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पेयजल, विद्युत, पर्यटन सहित विभिन्न कार्यदायी विभागों के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को कुम्भ की तैयारियों और विभागवार चल रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कुम्भ से संबंधित सभी अधूरे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, स्थायी प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता दें तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed