हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

मनोज सैनी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करें। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed