हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम को लेकर चर्चाओं में आईं उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को नार्को टेस्ट से जोड़कर फैल रही अफवाहों के बीच हरिद्वार पुलिस का बयान सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी रानीपुर कोतवाली में 24 तारीख को दर्ज एक अलग मुकदमे में की गई है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी उनके घर से बरामद हुआ है। एसएसपी ने कहा कि अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। गिरफ्तारी का अंकिता भंडारी मामले में प्रस्तावित नार्को एनालिसिस टेस्ट से कोई संबंध नहीं है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नार्को टेस्ट की प्रक्रिया अलग है और इसके लिए संबंधित व्यक्ति की लिखित सहमति तथा न्यायालय का आदेश आवश्यक है। आदेश प्राप्त होने के नार्को टेस्ट कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी अन्य मुकदमे में गिरफ्तारी होने से नार्को टेस्ट की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होती। एसएसपी ने कुछ पोर्टल्स पर चल रही खबरों को जानकारी के अभाव में प्रसारित बताया और स्पष्ट किया कि उर्मिला सनावर के खिलाफ यह दसवां मुकदमा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तथ्यों की पुष्टि किए बिना भ्रामक खबरें न चलाएं। Post Views: 13 Post navigation खानपुर विधायक उमेश कुमार देंगे विधायकी से इस्तीफा करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह,