हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – हरिद्वार में करवाचौथ के पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व की तैयारियों के बीच बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मेंहदी कलाकार महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगा रहे है। करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं पूजा की सामग्री, कपड़ों, आभूषणों और श्रृंगार से जुड़ी खरीदारी में जुटी हुई हैं। कुल मिलाकर करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह और उमंग का माहौल है। हाथों में रचती मेहंदी और त्योहार की तैयारियां पर्व की खूबसूरती को और बढ़ा रही हैं। Post Views: 12 Post navigation गिरफ्तारी का अंकिता भंडारी मामले में प्रस्तावित नार्को एनालिसिस टेस्ट से कोई संबंध नहीं – एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ! सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने लगाया विराम इंस्पेक्टर योगेश दत्त को चुनाव सेल की कमान, साथ में आवंटित की 12 सदस्यों की टीम