हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – बच्चों को बताया कि सुरक्षित बचपन हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। बच्चों को बाल अधिकार संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) 2012, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, गौरा शक्ति App, पैनिक App, गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को जागरूक किया गया कि अजनबी व्यक्ति से कोई भी खाद्य पदार्थ न लें, न खाएं, फोन पर आया OTP किसी को न बताएं तथा नशे के दुष्परिणामों से दूर रहें। “जागरूक बनें, सुरक्षित रहें” के नारे के साथ बच्चों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई — 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन, 15100 – नालसा हेल्पलाइन, 112 – पुलिस हेल्पलाइन, 108 – एम्बुलेंस सेवा एवं 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन इसके साथ ही नशे के विरुद्ध जागरूकता शपथ ग्रहण कराई गई एवं सभी विद्यालयों में शिकायत पेटी लगाए जाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सम्मानित न्यायिक अधिकारी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड (JJB) हरिद्वार, DCPU प्रतिनिधि वैशाली शर्मा (सहायक व्यक्ति पोक्सो) विद्यालय प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार सैनी, अधिकार मित्र गीता पंवार एवं राजपाल सिंह मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों की सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। Post Views: 9 Post navigation बद्रीनाथ हेलिकॉप्टर हादसे पर हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले हवाई सेवाओं में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं’ उत्तरप्रदेश चुनाव 2027 से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी अखिलेश का हाथ थाम करेंगे समाजवादी पार्टी में वापसी, सहारनपुर में सियासी हलचल