हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और झटका लगने वाला है सूत्रों की माने तो पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी नवंबर के पहले सप्ताह में अपने समर्थकों और साथियों के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा में जाने से पहले साहब सिंह सैनी सपा प्रमुख और उनके परिवार के करीबी माने जाते रहे हैं। ऐसे में उनकी वापसी को सियासी घर वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। साहब सिंह सैनी के इस फैसले से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। साहब सिंह सैनी पहले सपा सरकार (2012) में मंत्री थे, 2023 में BJP में चले गए थे, अब 3 साल बाद फिर साइकिल पर। पश्चिमी यूपी में सैनी समाज का बड़ा वोट है, इसलिए ये SP के लिए बड़ा दांव माना जा रहा है। चर्चा है कि वो नकुड़ (सहारनपुर) सीट से टिकट मांग सकते हैं। सूत्रों की माने तो पार्टी से वर्तमान बीजेपी सरकार के एक मंत्री लेकर आए थे। अब मंत्री जी के फ़ोन पर वो Not Reachable हो गए हैं। राजपाल सैनी ने अभी 16 अक्टूबर को BJP छोड़ सपा में शामिल हुए थे। Post Views: 14 Post navigation विकासखंड बहादराबाद के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आन्नेकी में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया शिवालिक हाइट्स जूनियर हाई स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, नन्हें-मुन्नों ने अपनी प्रतिभा से जीता सबका