हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार के वार्षिक चुनाव 2026-27 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अधिवक्ता सागर वशिष्ठ ने कोषाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। सागर वशिष्ठ की दावेदारी के सामने आने के बाद अधिवक्ताओं के बीच चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उन्होंने कोषाध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ता हितों और बार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की मंशा जाहिर की है। जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार के वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में विभिन्न पदों पर अन्य प्रत्याशियों की दावेदारी भी सामने आने की संभावना है। Post Views: 11 Post navigation भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से उत्तराखंड का पशुपालक तबाह: दूध का खरीद मूल्य तुरंत 60-70 रुपये किया जाए—आशीष सैनी परिवहन विभाग ने जनपद वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने की अपील