हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – उर्मिला सनावर को अदालत से जमानत मिलने के बावजूद फिलहाल जेल से राहत नहीं मिल सकी है। जमानत आदेश जारी होने के बाद भी आज उनके जमानती कोर्ट के समक्ष दाखिल नहीं हो पाए, जिसके चलते उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। जमानत की औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण उर्मिला सनावर को आज की रात भी जेल में ही बितानी पड़ेगी। अदालत से जमानत मिलने के बाद उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन जमानती समय पर नहीं पहुंचने के चलते रिहाई टल गई। अब सभी की निगाहें कल पर टिकी हैं। देखना होगा कि कल जमानती पहुंचने और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उर्मिला सनावर को जेल से रिहाई मिल पाती है या नहीं। Post Views: 10 Post navigation परिवहन विभाग ने जनपद वासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने की अपील वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सैनी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।