हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर चर्चाओं में आईं उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पुत्री दीपिका राठौड़ का बयान सामने आया है। दीपिका ने पुलिस कार्रवाई के लिए धन्यवाद देते हुए आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर लंबे समय से उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर रही थीं और परिवार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही थीं। दीपिका के मुताबिक, हाल ही में उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। दीपिका राठौड़ ने आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर को फोन कर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई और रविदास धाम अपने नाम कराने का दबाव बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई। दीपिका ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से कथित ब्लैकमेलिंग का सामना कर रहे परिवार को अब न्याय की उम्मीद है। Post Views: 15 Post navigation महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बार एसोसिएशन, रोशनाबाद में आयोजित किया गया बालिका सम्मान समारोह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, पोषण किट एवं स्मार्ट वॉच प्रदान कर किया गया सम्मानित ; कड़ी मेहनत और लगन से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है — डॉ. ललित नारायण मिश्र खानपुर विधायक उमेश कुमार देंगे विधायकी से इस्तीफा