हर्ष सैनी (हरिद्वार) हरिद्वार – आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा बीती शाम चुनाव सेल का गठन कर इंस्पेक्टर योगेश दत्त के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम को अन्तिम रूप देते हुए आदेश जारी किया। टीम में 01 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 02 हेड कांस्टेबल व 08 कांस्टेबल्स को नियुक्ति दी गई है। तत्काल रूप से प्रभावी आदेश के तहत चुनाव सेल आगामी चुनाव की व्यवस्थाओं, फोर्स की मांग, आवंटित फोर्स का वितरण सहित चुनाव संबंधी अन्य बिन्दुओं पर कार्य करेगी जिससे कि चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न किया जा सके। Post Views: 14 Post navigation करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित कार्रवाई पर जोर, सड़कों का थर्ड पार्टी रोड सेफ्टी ऑडिट कराने पर मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश